कैबिनेट मंत्री का पालिकाध्यक्ष ने किया स्वागत
कैबिनेट मंत्री का पालिकाध्यक्ष ने किया स्वागत
जालौन, 8 जुलाई प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान व कानपुर - झांसी मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अगुआई में सभासदों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का जनता के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उल्लेखनीय हो कि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, झांसी -कानपुर मंडल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, कानपुर देहात की भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान मंगलवार को कानपुर से उरई में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी द्वारा संचालित भोजनालय में भोजन की थाली के तीन वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।