पलिया शाहबादी की निषाद बस्ती में महापौर ने किया जनसंवाद

पलिया शाहबादी की निषाद बस्ती में महापौर ने किया जनसंवाद

पलिया शाहबादी की निषाद बस्ती में महापौर ने किया जनसंवाद

अयोध्या, 09 अप्रैल । नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य मे चल रहे विशेष अभियान के दौरान

कृष्णानगर वार्ड की पलिया शाहबदी मोहल्ले में पहुंचे तो स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने महापौर का न केवल स्वागत किया, बल्कि अपने बीच आने, केंद्र एवं राज्य सरकार सहित नगर निगम की योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए आभार भी जताया।

लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके सिर पर छत का साया हो जाने से उनका जीवन सुखमय हुआ है। महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम की विविध योजनाओं से परिचित कराया तथा उससे लाभावन्वित करने का भरोसा भी दिया।

उन्होंने आवास योजना के लाभार्थी खन्ने निषाद के घर पर बैठक कर जनसंवाद किया। नगर निगम से संबंधित सफाई व पेयजल सुविधा की बाबत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भारत निषाद, गुड्डू, दिनेश, पुत्तीलाल आदि लाभार्थियों का माल्यार्पण कर महापौर ने स्वागत किया। उन्हें भरोसा भी दिलाया कि नगर निगम, राज्य तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने में पार्टी स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद रमाशंकर निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, भाजपा नेता सुनील जायसवाल, अजय निषाद, सुखलाल निषाद, जयप्रकाश साहू, धर्मवीर निषाद, पंकज कनौजिया, कमलेश कनौजिया, रमाकांत निषाद आदि थे। बस्ती में अपने बीच महापौर को पाकर स्थानीय लोगों ने आभार जताया।