प्रयागराज में बंद की जाएंगी अस्थाई गौशालाएं
प्रयागराज में बंद की जाएंगी अस्थाई गौशालाएं
प्रयागराज, 30 जनवरी । उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने अस्थाई गौशालाएं बंद करने का निर्णय लिया है। इस आदेश से प्रयागराज में पचास गौवंश वाली अस्थाई गौशालाएं बंद करने के निर्देश दिये गये हैं ।
यह जानकारी शुक्रवार को मुख्य पशुचिकित्साधिकारी शिवनाथ यादव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में जिले में 121 अस्थाई गौशालाएं थी। इससे पूर्व तीस गौवंश वाले अस्थाई गौशाला बंद करने का आदेश जारी किया गया था। डॉ. शिवनाथ यादव ने बताया कि स्थाई गौशाला में गायों की देखरेख करने में आने वाला खर्च कम आता है जबकि अस्थाई गौशालाएं में खर्च अधिक आता है। वृहद गोशाला में 400 से 500 गौवंश रखकर उन्हें चारा एवं देखरेख में आने वाले खर्च की बचत होती है।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 50 गोवंश वाली अस्थाई गौशाला बंद करने का आदेश आया है। इस आदेश के तहत प्रयागराज के विकासखण्ड हंडिया के दुलापुर, कौड़िहार के बरीपुर, रामनगर उपरहार, गांजा, अकबरपुर, मीरजापुर गांव की गौशालाएं बंद हाेंगी। इसी तरह जिले के अन्य गौशालाएं चिन्हित कर वहां पर मौजूद गौवंश को निर्माणधीन वृहद गौशाला में स्थांतरित किये जाएगा।