ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल में रेलवे परिचालन विभाग की जीत

ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल में रेलवे परिचालन विभाग की जीत

ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल में रेलवे परिचालन विभाग की जीत

वाराणसी, 25 अप्रैल। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल में चल रही ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को परिचालन और विद्युत विभाग के बीच खेला गया। परिचालन विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 351 रन बनाए। परिचालन विभाग की तरफ से मनीष ने 51 बॉल पर 14 चौके और 12 छक्के की मदद से 141 रन, रामप्रवेश यादव ने 25 बॉल पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 85 रन, गजानंद कुमार ने 17 बाल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 51 रन, गौरव कुमार ने 12 बाल पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए।

विद्युत विभाग के मुनि कुमार ने तीन ओवर में 47 रन देकर दो विकेट लिए। रमेश, नीरज और करण को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत विभाग की पूरी टीम 15.4 ओवर में 158 रन पर आल आउट हो गई । परिचालन विभाग ने 193 रनों से मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

विद्युत विभाग की तरफ से संजय साहू ने 23 बाल पर 7 चौक की मदद से 35 रन ,अनिल यादव ने 15 बाल पर चार चौके की मदद से 21 रन, सीनियर डीपीओ अभिनव सिंह ने 17 बॉल पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 45 रन बनाए। परिचालन की तरफ से गजानंद कुमार ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट, विमलेश कुमार ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट,अजीत कुमार ने 1.4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए मनीष कुमार को एक विकेट प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम मैच की समाप्ति पर रेलवे स्टेडियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन ने विजेता टीम परिचालन विभाग को विजेता ट्रॉफी,उपविजेता टीम विद्युत सामान्य विभाग को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया । मंडल रेल प्रबंधक ने मैच विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । प्रतियोगिता में 51 बाल पर शानदार 141 रन की इनिंग खेलने वाले परिचालन विभाग के मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार परिचालन विभाग के गजानंद को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार इंजीनियरिंग के विजय कुमार को और मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को दिया गया।