करंट लगने से छात्रा की मौत
करंट लगने से छात्रा की मौत
सुलतानपुर, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना भदैया के भैरवपुर दलित बस्ती में बुधवार काे एक बालिका की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भदैया के भैरवपुर दलित बस्ती में बुधवार दोपहर बीए की छात्रा खुशबू (22) पुत्री अरविंद कुमार की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई । खुशबू गेहूं धोने के बाद सुखाने के लिए दरवाजे के बाहर चारपाई पर रखा था। इसके बाद वह गीले हाथों से स्टैंड फैन को बिजली बोर्ड में लगाने गई। इस दौरान एक तार अलग हो गया। गीले हाथ और नंगे पैर होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो खुशबू जमीन पर गिरी हुई थी। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल अनन्या और चौकी प्रभारी सुशील निर्मल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की लिखा-पढ़ी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजस्व निरीक्षक अनन्या ने बताया कि सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।