बहराइच पहुंची सिद्धार्थनगर पुलिस ने फरार 5 आरोपितों के घरों पर किया नोटिस चस्पा
बहराइच पहुंची सिद्धार्थनगर पुलिस ने फरार 5 आरोपितों के घरों पर किया नोटिस चस्पा
बहराइच, 1 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पांच आरोपितों के खिलाफ बहराइच जिले में कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने सोमवार को बीएनएसएस की धारा 84 के तहत आरोपितों के आवास एवं सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा किया है।
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपित इंदल चौहान, विनोद चौहान, सँवारी (निवासी टिकुरी, थाना खैरीघाट), बच्छराम (निवासी दल्लापुरवा) और नंद किशोर (निवासी अड़गोड़वा, थाना मोतीपुर) लंबे समय से पुलिस एवं न्यायालय से बचते फिर रहे थे। आरोपितों के संपत्ति विक्रय कर फरार होने की आशंका के मद्देनज़र न्यायालय ने धारा 84 के तहत नोटिस जारी किया था।
पुलिस टीम ने संबंधित गांवों में नोटिस चस्पा कराए और डुगडुगी पिटवाकर यह घोषणा भी कराई कि सभी आरोपित निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित हों, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और कठोर की जाएगी।