श्री श्री 1008 श्री गंगादास बाबा मेला महोत्सव की दंगल से हुई शुरुआत, हाे रहे विविध आयाेजन
सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था के प्रतीक मेले में उमड़ा जनसैलाब
हमीरपुर 05 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा विकासखंड स्थित शिवनी गांव में शुक्रवार को श्री श्री 1008 श्री गंगादास बाबा मेला महोत्सव का भव्य और पारंपरिक आयोजन किया गया है। यह महोत्सव गांव की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
प्रधान प्रतिनिधि देवबचन सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि महोत्सव की शुरुआत में चार दिसम्बर को दंगल का से हुई है। दंगल के बाद, स्थानीय कलाकारों द्वारा दिवारी लोकनृत्य का आयोजन किया गया। यह बुंदेली लोकनृत्य पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह से भरपूर था, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 6 दिसम्बर रात्रि में धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक रावण वध होगा।