मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के मद्देनजर रूट डायवर्जन आज से, चर्चा कर अधिकारियों ने दिया अंतिम रूप

मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के मद्देनजर रूट डायवर्जन आज से, चर्चा कर अधिकारियों ने दिया अंतिम रूप

मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के मद्देनजर रूट डायवर्जन आज से, चर्चा कर अधिकारियों ने दिया अंतिम रूप

प्रयागराज, 14 जनवरी । विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के मद्देनजर मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति के पूर्व भारी वाहनों के रूट डायवर्जन आज से लागू हाे गया है। इस संबंध में बुधवार को पुलिस आयुक्त जोगेन्दर कुमार सिंह और मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पड़ोसी जिलों एवं मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।

पुलिस अधीक्षक माघ मेला प्रभारी नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि माघ मेला के दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या को लेकर आज पड़ोसी जिलों प्रतापगढ, कौशाम्बी, फतेहपुर, वाराणसी,चन्दौली, जौनपुर, रायबली, चित्रकूट, भदोही, बांदा, मिर्जापुर, अयोध्या, सुलतानपुर (उ.प्र.), सतना, रीवां, मउगंज (म.प्र.) के जिलाधिकारियाें एवं पुलिस अधीक्षकाें से अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज, पुलिस आयुक्त प्रयागराज‚ मण्डलायुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक‚ प्रयागराज परिक्षेत्र‚ अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज व अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीयों के साथ चर्चा की गयी। इसमें जनपद वीडियो कानफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया और तय किया गया कि रूट डायवर्जन आज से प्रभावी होगा।