सिद्धोत्सव में रोटरी प्रयागराज संगम को मिला अभूतपूर्व सम्मान

सिद्धोत्सव में रोटरी प्रयागराज संगम को मिला अभूतपूर्व सम्मान

सिद्धोत्सव में रोटरी प्रयागराज संगम को मिला अभूतपूर्व सम्मान

प्रयागराज, 29 जून। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार समारोह “सिद्धोत्सव 2025“ में रोटरी प्रयागराज संगम ने उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक योगदान के लिए एक बार फिर अपना परचम लहराया। क्लब को 30 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिससे संस्था के समर्पण, प्रतिबद्धता और समाजसेवा के प्रति उनकी भावना की सराहना हुई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनदीप श्रीवास्तव को उनकी प्रेरणादायी नेतृत्व क्षमता के लिए प्लेटिनम प्रेसिडेंट अवार्ड तथा क्लब सचिव पिंकी मुखर्जी को उनकी कुशल कार्यशैली और प्रशासनिक समर्पण के लिए प्लेटिनम सेक्रेटरी अवार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही क्लब के संस्थापक सदस्य डॉक्टर अमित त्रिपाठी को बेस्ट सहायक मंडल अध्यक्ष के अवार्ड से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त रोटरी प्रयागराज संगम को प्लेटिनम क्लब अवार्ड से भी नवाजा गया। जो पूरे सत्र भर किए गए विविध सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रकल्पों की सफलता को दर्शाता है।

रविवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में सभी पुरस्कार रोटरी मंडल 3120 के मंडल अध्यक्ष परितोष बजाज द्वारा प्रदान किए गए। उन्होंने क्लब की विविध गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज संगम ने रोटरी के आदर्शों को साकार करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने का उत्कृष्ट कार्य किया है।

कार्यक्रम में मंडल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर क्लब के समस्त सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ समाजसेवा हेतु संकल्पित रहने की बात कही।