रीवा : हिनौती गौधाम बनेगा आदर्श गौधाम केंद्र: राजेंद्र शुक्ल
रीवा : हिनौती गौधाम बनेगा आदर्श गौधाम केंद्र: राजेंद्र शुक्ल
रीवा, 22 मई से अधिक गौवंश के आश्रय की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिनौती गौधाम को प्रदेश के बड़े गौसंरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और यहां प्राकृतिक खेती की भी शुरुआत की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री नई दिल्ली से प्रयागराज होते हुए सीधे हिनौती गौधाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत गौपूजन कर गायों को गुड़ खिलाया और गौधाम परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए, ताकि बारिश से पहले अधिक से अधिक गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
निरीक्षण के दौरान राजेंद्र शुक्ल ने सभी गौशेडों में बिजली और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भूसा शेड में भी विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने और लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई की व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने कहा कि हिनौती गौधाम को आदर्श गौधाम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भविष्य में 25 हजार गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गौधाम के प्रबंधकों और गौसेवकों के मानदेय में वृद्धि करने तथा उनके लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
ग्राम जनप्रतिनिधियों की मांग पर उन्होंने नादघाट पहुंच मार्ग के सुधार और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। इस दौरान उन्होंने गौधाम के प्रस्तावित वर्कप्लान का भी अवलोकन किया।