ई-रिक्शा की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

ई-रिक्शा की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

ई-रिक्शा की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

प्रयागराज, 24 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ई-रिक्शा की टक्कर से शिक्षक की जान चली गई। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज निवासी सौमित्र बोस (65) गोल्डेन जुबली इंटर कालेज से सेवानिवृत्त होने के बाद घर रह रहे थे। बीती रात वह घर के पास रोड के किनारे खड़े थे। इस दौरान एक बेकाबू ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गए। जहां उनकी बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि ई-रिक्शा को कब्जे में लिया गया है।