अच्छे पत्रकार बनने के लिए समाचार पत्र पढ़ना और लेखन जरूरी : अनूप पांडेय
अच्छे पत्रकार बनने के लिए समाचार पत्र पढ़ना और लेखन जरूरी : अनूप पांडेय
कानपुर, 09 फरवरी। अच्छा पत्रकार बनने के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना और नियमित लेखन की आदत जरूरी है। लक्ष्य स्पष्ट होने पर ही सफलता मिलती है, चाहे समय ज्यादा लगे। टीवी पत्रकारिता में विजुअल समझ, तेज निर्णय क्षमता और तकनीकी अपडेट रहना अतिआवश्यक है। जिम्मेदार लोगों से सवाल पूछना और खबर के माध्यम से सही संवाद स्थापित करना ही अच्छे पत्रकार की पहचान है। यह बातें सोमवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने अपने स्थापना दिवस पर 2004 बैच के एलुमनी अनूप पांडेय ने कही।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने अपने स्थापना दिवस पर 2004 बैच के एलुमनी अनूप पांडेय को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद अनूप पांडेय ने विभाग का भ्रमण कर अपने पुराने यादों को ताजा किया और वर्तमान छात्रों को संबोधित किया।
मीडिया को जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की असली पूंजी होते हैं। उनका अनुभव और छात्रों के साथ संवाद भविष्य में अकादमिक सहयोग को मजबूत करता है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग के छात्र न केवल किताबी ज्ञान में बल्कि व्यवहारिक कार्यों में भी अग्रणी हैं।
इस कार्यक्रम ने छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें पत्रकारिता के व्यावहारिक और नैतिक पहलुओं को समझने का अवसर दिया।