पीएम-सीएम आवास योजना से पूरा हो रहा आशियाने का सपना

पीएम-सीएम आवास योजना से पूरा हो रहा आशियाने का सपना

पीएम-सीएम आवास योजना से पूरा हो रहा आशियाने का सपना

गोरखपुर, 09 फ़रवरी । आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपना खुद का पक्का आवास बनवाना बड़ी चुनौती होती है। पर, डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना इस चुनौती को दूर करने के लिए बड़े काम की साबित हुई है। गरीबों के आशियाने का सपना पीएम-सीएम आवास योजना से पूरा हो रहा है। अकेले गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 61528 जरूरतमंदों के मकान बने हैं। इसी तरह 2653 गरीब ग्रामीणों मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है जबकि 215 लाभार्थियों के मकान निर्माणाधीन हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा हर एक जरूरतमंद को पक्का मकान उपलब्ध कराने की है। इसके लिए शासन की तरफ से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना पर उनका विशेष ध्यान रहता है। सीएम की प्राथमिकता के चलते शासन की आवास योजना की प्रगति भी शानदार है। जिलाधिकारी दीपक मीणा बताते हैं कि वर्ष 2016-17 से लेकर वर्ष 2024-25 तक गोरखपुर में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 61598 गरीबों के पक्के मकान बनाने का लक्ष्य तय किया गया। इसमें से 61528 मकान का निर्माण पूरा भी कर लिया गया और जरूरतमंद परिवार अपने खुद के पक्के आवास में व्यवस्थित होकर मौसम की मार से बचने में समर्थ हो गए। पीएम आवास योजना में लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 70 आवास नहीं बन सके। इनमें से प्रक्रियात्मक कारणों से 49 मकान बन नहीं सकते। जबकि 20 ब्लॉकों में एक-एक डेमो आवास निर्माणाधीन हैं।

गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में जितने पीएम आवास बने हैं, उनमें से 30583 अनुसूचित जाति, 370 अनुसूचित जनजाति और 3807 अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियों को मिले हैं। पीएम आवास योजना के साथ ही प्रदेश में 2019 से शुरू मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में भी वर्ष 2024-35 तक 2663 जरूरतमंदों के आवास स्वीकृत हुए। स्वीकृति के सापेक्ष 2643 के पक्के मकान बन भी गए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण गोरखपुर के परियोजना निदेशक दीपक कुमार सिंह के अनुसार सीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2025-26 में 225 आवासों की स्वीकृति के सापेक्ष 10 मकान पूर्ण और 215 निर्माणाधीन हैं।

गोरखपुर में पीएम आवास योजना ग्रामीण की प्रगति

ब्लॉक पूर्ण आवास

बांसगांव 3168

बड़हलगंज 5117

बेलघाट 7846

भरोहिया 1206

भटहट 2361

ब्रह्मपुर 3247

कैम्पियरगंज 4822

चरगांवा 1406

गगहा 4518

गोला 3835

जंगल कौड़िया 924

कौड़ीराम 1811

खजनी 3119

खोराबार 1247

पाली 2132

पिपराइच 1658

पिपरौली 1082

सहजनवा 2455

सरदारनगर 2684

उरूवा 6780