अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर राजनाथ सिंह ने स्व.प्रतीक को दी श्रद्धांजलि
अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर राजनाथ सिंह ने स्व.प्रतीक को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ,05 जून । स्थानीय सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पति स्व. प्रतीक यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया और उनकी पुत्रियों से भी बात की। इससे पहले राजनाथ सिंह व्यापारी नेता स्व अशोक मोतियानी के आवास पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिव शांति आश्रम साहिब के समर्पित सेवाधारी पूज्य स्व० दर्शन लाल के आवास पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित की।
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में कैंट विधानसभा क्षेत्र की कैंट मण्डल अध्यक्ष रूपा देवी के पति के निधन के बाद उनके आवास पहुंचकर पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस माैके पर राजनाथ सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंटोमेंट क्षेत्र में पौधरोपण भी किया। चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,पूर्व मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री का स्वागत किया। महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार राजनाथ सिंह लखनऊ में तीन दिन रहेंगे। वह विधायक डाॅ. नीरज बोरा के यहां चल रही श्रीराम कथा का भी श्रवण करेंगे।