लोक कल्याण ही सरकार की मुख्य प्राथमिकता-मनीष असीजा

लोक कल्याण ही सरकार की मुख्य प्राथमिकता-मनीष असीजा

लोक कल्याण ही सरकार की मुख्य प्राथमिकता-मनीष असीजा

गाजियाबाद, 21 अगस्त  उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बन्धी समिति के सभापति मनीष असीजा ने गुरुवार को कहा कि लोक कल्याण ही सरकार की प्रथम व मुख्य प्राथमिकता है। सभापति मनीष असीजा यहां समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

इससे पहले सभापति मनीष असीजा के विकास भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। जिला प्रशासन ने ​सभागार में सभापति सहित सरिता भदौरिया सदस्य, डॉ.डीसीवर्मा सदस्य, गुरू प्रसाद मौर्या सदस्य, गौरव कुमार सदस्य, विनोद चतुर्वेदी सदस्य, संग्राम सिंह सदस्य, किरत सिंह सदस्य सहित समिति की टीम को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

सभापति मनीष असीजा ने कहा कि हमारा मूल उद्देश्य लोक कल्याण है और लोक कल्याण ही सरकार की प्रथम व मुख्य प्राथमिकता है। जनता कर के रूप में सरकार के पास पैसा जमा करती है और सरकार लोक कल्याण में उस पैसों को परियोजनों के माध्यम से वापस जनता को देती है। हम जनता का पैसा जनता को ही देते हैं, इस कार्य में कोई रूकावट नहीं आनी चाहिए।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम गाजियाबाद द्वारा किये गये कार्यों की समिति को प्रस्तुति दी गई। जजीडीए सचिव राजेश सिंह ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समिति को प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के दौरान जीडीए सचिव ने जीडीए के आय—व्यय सहित जीडीए के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया कि जीडीए पर पूर्व में करोड़ों रूपयों का कर्जा था जो कि वर्ष 2025 में जीडीए कर्ज मुक्त हो गया हैं।

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह माँदड़ ने बैठक के समापन सभी गणमान्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स, डीसीपी धवल जायसवाल भी उपस्थित रहे, नगर निगम से अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद भी उपस्थित रहे l