प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की शक्ति का अहसास दुनिया को कराया : नीरज त्रिपाठी
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की शक्ति का अहसास दुनिया को कराया : नीरज त्रिपाठी

-भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा और सुरक्षा सुशासन विकास के लिए देश दुनिया मे जानीं जाती है : राजेश शुक्ला -बारा एवं करछना विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का हुआ सम्मेलन
प्रयागराज, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा करछना व बारा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन मंगलवार को बेदौं व गौहनियां मे आयोजित हुआ। उद्घाटन सत्र के वक्ता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और सुरक्षा सुशासन विकास के आधार पर देश-दुनिया में पहचानी जाती है। 11 वर्षो में भाजपा ने देश भर के 20 राज्यों में स्वयं और सहयोगियों के साथ सत्ता में भागीदारी के साथ विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है।
द्वितीय सत्र के वक्ता रणजीत सिंह व इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जनसंघ से भाजपा तक के कृतित्व और कांग्रेस के विफलताओं पर विचारों को रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
समापन सत्र के वक्ता विधायक पियूष रंजन निषाद व पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत यात्रा एवं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी के सहयोग से विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बारा विधानसभा में प्रथम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश प्रसाद मिश्र, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता रत्नाकर सिंह पटेल व समापन सत्र की अध्यक्षता अनुसूचित जाति यमुनापार जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, जगत नारायण शुक्ला, वंदना सिंह, आशीष पाल, अखिलेश सिंह पटेल आदि के साथ करछना व बारा विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में उपस्थित रहे।