वक्फ भूमि के लुटेरो में हाहाकार मचा हुआ है : संजय गुप्ता

वक्फ भूमि के लुटेरो में हाहाकार मचा हुआ है : संजय गुप्ता

वक्फ भूमि के लुटेरो में हाहाकार मचा हुआ है : संजय गुप्ता

प्रयागराज, 08 अप्रैल (हि.स.)। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक लागू होने से वक्फ भूमि के लुटेरों में हाहाकार मचा हुआ है। उनमें से ज्यादातर भू माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग हैं। जो गरीब और कमजोर मुस्लिम समाज के लोगो का हक मारकर कर बैठे हैं। यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।मंगलवार की सायं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर अध्यक्ष आंनद जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन कार्यालय में नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि इसीलिए विपक्षियों के खेमे में खलबली मची हुई है और अनर्गल टिप्पणी करके साम्प्रदायिक वातावरण बना रहे हैं। लेकिन मोदी एवं योगी सरकार उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा द्वारा दिए गए लक्ष्य को साधकर राष्ट्र विरोधी मसूंबो को लेकर चलने वाली सपा, कांग्रेस को हमें आगामी विधानसभा के चुनाव में हराकर हर बूथां पर कमल खिलाकर हमें जवाब देना है।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिकार के साथ सम्मान मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार में कई मंत्री, विधायक व सांसद हैं और संगठन के सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं। पिछड़ा कल्याण बोर्ड आयोग द्वारा पिछड़े समाज के लोगों को सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी मनोज कुशवाहा एवं जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी एवं अन्य पदाधिकारी रॉबिन साहू, सतीश प्रजापति, अंगद सिंह पटेल, धनंजय सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता करते पिछड़ा मोर्चा महानगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम मौर्य ने संचालन और धन्यवाद समापन लकी साहू ने किया।

इस अवसर क्षेत्रीय मंत्री पार्षद दीपिका सिंह, गौरी शंकर वर्मा, विवेक मिश्रा, नाटेश्वर, राजेश गिरी, लकी साहू, शत्रुघ्न जायसवाल, विकास बाबू जायसवाल, पार्षद दीपू जायसवाल व रूद्रसेन जायसवाल, बरखा जायसवाल, अजय शर्मा, विनोद वर्मा, सुजीत कुशवाहा, विजय पटेल, मुकेश जायसवाल, राजेश शर्मा, श्रेष्ठ चौरसिया, पद्माकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।