प्रयागराज: पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्रयागराज: पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्रयागराज, 26 अगस्त उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाने की पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को लूट मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लूटी गई चेन की बिक्री से प्राप्त रुपयों में से 820 रुपये नकद बरामद किया। पकड़े बदमाश के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नगर के करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर निवासी रिशु भारतीया पुत्र उमेश भारतीया है। इसके खिलाफ धूमनगंज थाने में चेन स्नैचिंग की वारदात मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से वह फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि पीड़िता नवी मुम्बई ब्रम्हराज एनेक्स प्लाट नं0-101 सेक्टर 9 ऐरोली निवासी पुष्पा मिश्रा पत्नी अरुण मिश्रा ने धूमनगंज पुलिस को सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात बदमाश पीड़िता के गले से चेन छीन कर भाग गये। उक्त सूचना पर थाना धूमनगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये धारा 304 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित एक आरोपित राहुल पासी पुत्र रमेश पासी निवासी जसरा नियर जी.जी.आई.सी. थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
---------------