ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर, 06 मार्च । यूपी के जौनपुर में होली के दिन बुधवार को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया था।

उक्त थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में होली के दिन आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ड्राइवर ललई यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की बाद में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर लाइनबाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपितों की तलाश तेज कर दी थी। लाइनबाजार पुलिस ने आज दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान विशाल सिंह (25) पुत्र विकास सिंह व सुभांशु सिंह (28) पुत्र सुनील सिंह, निवासी तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।