वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, तीन राज्यों के भाजपा नेतागण शामिल

वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, तीन राज्यों के भाजपा नेतागण शामिल

वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, तीन राज्यों के भाजपा नेतागण शामिल

वाराणसी, 19 फरवरी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कमलशील भवन में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में तीन राज्यों से भाजपा के करीब दो सौ पदाधिकारी एवं नेतागण पहुंचे हैं।

प्रशिक्षण में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रतिनिधि उपस्थित हैं। कार्यशाला में भाजपा संगठन को मजबूत करने पर पूरे दिन विषय बिंदु पर प्रशिक्षण होगा। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, रणनीति निर्माण और राजनीतिक प्रबंधन में दक्ष बनाना है।

भाजपा के प्रशिक्षण में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

एवं सांसद राज कुमार चाहर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी हर्ष चतुर्वेदी, साध्वी निरंजन सहित कई प्रमुख चेहरे उपस्थित हैं।