ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक : प्रो. विनय कुमार पाठक

ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक : प्रो. विनय कुमार पाठक

ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर, 09 मई । ऑपरेशन सिंदूर नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। जब बेटियां वर्दी पहनकर ऐसे अभियानों का नेतृत्व करती हैं तो पूरा समाज गौरवान्वित होता है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य ऐसे नागरिक तैयार करना है जो हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें। यह बातें शनिवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में कही।

सीएसजेएमयू में आयोजित कार्यक्रम में 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासन व देशभक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन 17 यूपी गर्ल्स बीएन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीरज नैथानी, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर इंदु मिश्रा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कर्नल नीरज नैथानी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन और जोश यह साबित करता है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। वहीं कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सिंदूर की हर बिंदी के पीछे एक सैनिक का त्याग छिपा होता है और एनसीसी छात्रों में यही कर्तव्यबोध विकसित करता है। मेजर इंदु मिश्रा ने कहा कि बेटियां अनुशासन, साहस और समर्पण में किसी से कम नहीं हैं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अंकित त्रिवेदी और मयूरी सिंह की प्रमुख भूमिका रही।