स्वर्गधाम की अराजकता और अव्यवस्थाओं के खिलाफ खाेला मोर्चा, सेवा दल करेगा सख्ती

स्वर्ग धाम सेवा दल की पांचाल घाट स्थित स्वर्ग धाम पर बैठकसंपन्न

स्वर्गधाम की अराजकता और अव्यवस्थाओं के खिलाफ खाेला मोर्चा, सेवा दल करेगा सख्ती

फर्रुखाबाद, 23 नवंबर। स्वर्ग धाम सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पांचाल घाट स्थित स्वर्ग धाम पर सम्पन्न हुई और इसमें स्वर्ग धाम में फैली अव्यवस्थाओं और अराजकता को समाप्त करने के लिए कठोरता से कार्रवाई करने का सर्वसम्मति से फैसला किया गया। पिछले कई दिनों से स्वर्गधाम पर हो रही अराजकता और अवस्थाओं के बारे में लोग शिकायत कर रहे थे।

स्वर्गधाम सेवादल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंतिम संस्कार के बाद विसरा सिराने के लिए नाव से जाने वाले लोगों से अधिक पैसा लेने वाले नाव चालकों के साथ में सख्ती से पेश आया जाएगा। अब सभी नाव के चालकों को हिदायत दे दी गई है कि यदि कोई भी शिकायत आई तो सीधा पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि स्वर्ग धाम पर कई जनपदों से लोग अपने पारिवारिक जनों या परिचितों का अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं और उन लोगों के साथ में यहां पर लूट खसोट हो तो उससे फर्रुखाबाद का नाम खराब होता है । इसलिए नाव चालकों एवं सफाई कर्मचारियाें को सख्त हिदायत दी गई है किसी भी सूरत में निर्धारित शुल्क से एक पैसा ज्यादा वसूला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी । स्वर्गधाम सेवादल द्वारा जल्द ही दाह संस्कार करने वाले लोगों को निशुल्क दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि स्वर्ग धामपर जिस प्रकार से गैर समुदाय के लोग आकर गंदगी करते हैं । उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस अवसर पर रामदास गुप्ता और मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में स्वर्ग धाम परिसर की साफ सफाई, निर्माण कार्य एवं रंगाई- पुताई कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा घाट पर बाल बनाने वाले लोगों के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे । वही लोग बाल काट सकेंगे और कोई भी खोखा या दुकान रेती में नहीं लगने दी जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से अनिल द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, श्यामेंद्र दुबे नीरज, दिनेश यादव चुन्ना, सौरभ पांडे,केके द्विवेदी, मोहित खन्ना, पंकज राठौर, सुमित गुप्ता, रौनक सक्सेना, लवी सक्सेना, अनिल सिंह, नीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।