महाशिवरात्रि को श्री शिव पूजा मानस समिति निकालेगी शिव बारात
रजत जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित होगा दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव
प्रयागराज, 14 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिव पूजा मानस समिति 25वीं शिव बारात निकालेगी। इस वर्ष समिति की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है। जिसके चलते इस वर्ष दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। दूसरे दिन शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक इंदौर के पंडित सुधीर व्यास एवं नई दिल्ली के मोंटी नटराजन ग्रुप द्वारा भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को संस्था के महामंत्री बृजराज तिवारी उर्फ अन्नू ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश कुमार और न्यायमूर्ति अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व विधायक पंडित उदय भान करवरिया, प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. के.पी.सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रईस चन्द्र शुक्ला, भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, समिति के प्रधान संरक्षक रामदेव प्रसाद सोनी, निम्बार्क आश्रम साध्वी सिद्धि, सच्चा बाबा आश्रम है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात दिन में दो बजे कटरा परेड मैदान से उठकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस वहीं शाम को समाप्त होगी। शिव बारात को भव्य बनाने के उद्देश्य से आकर्षक चौकियों एवं झांकियों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 फरवरी दिन सोमवार की शाम पैगोरिया भवन में ई चमक-ई दमक फुलवन मां महक सहित कई भजन भजन गायक पंडित सुधीर व्यास प्रतुत करेंगे।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उमेश केसरवानी, कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, संयोजक मंडल प्रमोद अरोरा 'मोदी', पंडित हंसराज तिवारी, विनोद केसरवानी, इंजीनियर अजय कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विवेक जायसवाल, अश्विन केसरवानी, अतुल केसरवानी, मनोज भट्ट एवं किशन जायसवाल मौजूद रहे।