सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

प्रयागराज, 14 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में साठफिट रोड के पास रविवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सड़क हादसे में नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी बीरू जैन (१९) पुत्र प्रतीक जैन की मौत हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, बीरू जैन रविवार को मोटरसाइकिल से करेली थाना क्षेत्र में किसी परिचित से मिलने के लिए घर से निकला। रास्ते में करेली के साठफिट रोड पर उसकी मोटरसाइकिल एक स्कूटी से टकराते हुए अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बीरू जैन गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पहुंचे परिवार के लोगों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------