संभल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री, दिया आशीर्वाद

बहजोई के बड़ा मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन -पारदर्शिता के लिए पहली बार बायोमेट्रिक का हुआ इस्तेमाल

संभल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री, दिया आशीर्वाद

संभल , 30 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के जिला मुख्यालय बहजोई के बड़ा मैदान में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाराेह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 333 जाेड़ाें ने नए दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। विधि विधान से हुए इस आयाेजन दाेनाें पक्षाें के लाेगाें की खुशी देखते ही बनती थी। इस विवाह योजना में 806 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया था ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री होमगार्डस व नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से प्रदेश के लाखों परिवारों के बेटे— बेटियों को नया दाम्पत्य जीवन शुरु करने का अवसर मिला है। उन्हाेंने इस अवसर पर नव दपंत्तियाें काे आशीर्वाद दिया। इस आयोजन के बाबत मुख्य विकास अधिकारी संभल गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद संभल में 806 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी परिवारों को शासन की ओर से स्वीकत राशि व उपहार प्रदान किए गए हैं।