उत्साह से मनाई महाशिवरात्रि, हुआ शिव ध्वजारोहण

उत्साह से मनाई महाशिवरात्रि, हुआ शिव ध्वजारोहण

उत्साह से मनाई महाशिवरात्रि, हुआ शिव ध्वजारोहण

मीरजापुर, 15 फ़रवरी। ब्रह्माकुमारीज के प्रभु उपहार भवन में रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव ध्वजारोहण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक उपस्थित रहे। सुबह ध्यान योग से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इसके बाद शिव बाबा को भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से शिव आरती कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपस्थित भाई-बहनों ने नव वर्ष में अपने जीवन को नई दिशा, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक मूल्यों से परिपूर्ण रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा।