प्रयागराज में महाशिवरात्रि को धूमधाम से निकाली शिव बारात, डीजे की धुन पर झूमते रहे भक्त
प्रयागराज में महाशिवरात्रि को धूमधाम से निकाली शिव बारात, डीजे की धुन पर झूमते रहे भक्त
प्रयागराज, 15 फ़रवरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गाजे बाजे एवं बीज के साथ भगवान शिव शंकर की बारात बड़ी भभ्यता से रविवार को श्री शिव पूजा मानस समिति के नेतृत्व में रविवार को निकली।
प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को दो बजे कटरा परेड मैदान से निकली और विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम को समाप्त हूई। शिव बारात में आकर्षक चौकियों एवं झांकियों को देखकर भक्त जय शिवशंकर एवं भोलेनाथ का जयकारा लगाया। बारात में भूत प्रेत एवं मां काली का आकर्षण करने वाला नृत्य देख शिव भक्त पूरे मार्ग झूमते नजर आए।
शिव बारात में शहर उत्तरी के भाजपा विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई, श्री शिव पूजा मानस समिति कटरा के अध्यक्ष उमेश चन्द्र केसरवानी, महामंत्री बृजराज तिवारी, कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, संयोजक मंडल प्रमोद कुमार अरोरा, पंडित हंसराज तिवारी, विनोद केसरवानी, इंजीनियर अजय कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विवेक जायसवाल, अश्विन केसरवानी, अतुल केसरवानी, मनोज भट्ट एवं किशन जायसवा, मुन्ना लाल केसरवानी, अमित कुमार बाजपेई, प्रशान्त अग्रवाल सहित हजारों शिव भक्त बाबा भोलेनाथ के बारात में शामिल हुए।