केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया माल्यार्पण
केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया माल्यार्पण
लखनऊ, 19 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय कालिदास मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज व माधव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती पर गुरुवार को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन दर्शन और उनके जीवन की संघर्ष यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह पराक्रमी योद्धा व कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज का त्याग और समर्पण से देशवासियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने माधव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती पर उनके जीवन दर्शन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।