कन्नौज: तालग्राम में सरदार पटेल की याद में यूनिटी मार्च आयाेजित
लौहपुरूष पटेल जी का 150वीं जयन्ती समारोह
कन्नौज, 12 नवम्बर । जनपद कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक व छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय के नेतृत्व में तालग्राम में लौहपुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती समारोह आयाेजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन और नगर निगम का सहयाेग रहा।
छिबरामऊ विधानसभा में पदयात्रा यूनिटी मार्च निकाली गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सलेमपुर पुलिस चौकी से मुख्य अतिथि छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत , जिला युवा अधिकारी माय भारत सागर माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सरदार पटेल एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन भी किया गया।
जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी ने मेरा युवा भारत कन्नौज की ओर से विधायक ,पूर्व सांसद , जिलाध्यक्ष व अन्य अतिथियों को यूनिटी मार्च का सम्मान चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को आत्मनिर्भर भारत, नशा मुक्त भारत व राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलायी गयी और स्वदेशी मेले अंतर्गत स्टाल प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक के अलावा एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण भी किया गया। एकता दीवार पर सभी अतिथियों एवं युवाओं ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम में सहभागिता की। पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।