रेलवे की सतर्कता से कालिंदी एक्सप्रेस दुर्घनाग्रस्त होते होते बच गई
रेलवे की सतर्कता से कालिंदी एक्सप्रेस दुर्घनाग्रस्त होते होते बच गई
फर्रुखाबाद,12नवंबर । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में ट्रेन पलटाने की साजिश को रेलवे की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। कमालगंज और खुदागंज रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन का एक हिस्सा टूटा मिला, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस रात करीब 9 बजे इस रूट से गुजरने वाली थी। तभी रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली कि कमालगंज के कतरौली पट्टी के पास पटरी टूटी हुई है। आनन-फानन में रेलवे ने सभी अप और डाउन ट्रेनों को रोक दिया और ट्रैफिक को कंट्रोल में लिया। साजिश का या तकनीकी खुलासा होते ही आसपास के सभी स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि कालिंदी एक्सप्रेस को गुरसहायगंज स्टेशन पर 40 मिनट तक रोका गया, जबकि फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को कमालगंज में करीब तीन घंटे तक रोके रखा गया। इसके अलावा कानपुर से फर्रुखाबाद आने वाली ट्रेन को खुदागंज स्टेशन पर रोक दिया गया।रेलवे इंजीनियरों और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। देर रात तक लाइन को ठीक कर ट्रेनें धीरे-धीरे अपने रूट पर रवाना हुईं। फिलहाल, रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा है कि पटरी टूटने की यह घटना तकनीकी खराबी थी या किसी के द्वारा रची गई साजिश।
गार्ड घनश्याम का कहना है कि ट्रेक फ्रेक्चर हो गया था। इस बजह ट्रेन को गुरुसहाय गंज में रोक लिया गया।मामले की जांच की जा रही है।