अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

गोरखपुर, 19 मार्च । चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गोरखपुर सिटी वन चैनल के संस्थापक अशोक वर्मा की स्मृति में एक सराहनीय पहल की गई। उनके पुत्र एवं सिटी वन चैनल के एमडी अमित वर्मा द्वारा गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को एक आधुनिक मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर भेंट किया गया, जिसमें प्रिंटिंग के साथ-साथ फोटो कॉपी की भी सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने अशोक वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने कहा कि अशोक वर्मा ने स्थानीय पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनका कार्य हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

अमित वर्मा ने बताया कि यह सहयोग उनके पिता की स्मृति को जीवंत बनाए रखने का एक छोटा सा प्रयास है। पत्रकारों को अपने कार्य में तकनीकी संसाधनों की आवश्यकता होती है और यह प्रिंटर प्रेस क्लब के सदस्यों के दैनिक कार्यों को सुगम बनाने में मदद करेगा। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए अमित वर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रयास पत्रकारों के कार्य को मजबूत करने में सहायक होते हैं। उन्होंने स्व. अशोक वर्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही। श्री वर्मा के इस पहल की सराहना की और इसे पत्रकारिता जगत के लिए उपयोगी कदम बताया। यह पहल पत्रकारों के कार्य को सुगम और सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है, जो निश्चित रूप से लंबे समय तक उपयोगी सिद्ध होगा।