झांसी : एटीएम बूथ में घुसी गाय, वीडियो वायरल
झांसी : एटीएम बूथ में घुसी गाय, वीडियो वायरल
झांसी, 13 अगस्त (। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक एटीएम बूथ में गाय पहुंच गई। उसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हाे रहा है।
वायरल वीडियाे में दिख रहा है कि कैनरा बैंक के एक एटीएम बूथ के अंदर गाय घुस गई और आराम करने लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एटीएम के भीतर मशीन के ठीक सामने गाय बैठी हुई है और ग्राहक पैसे निकालने में डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एटीएम का दरवाजा खुला होने और अंदर ठंडक के कारण गाय उसके अंदर जाकर चैन से बैठ गई। कुछ लोग इसे मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि गाय भी एटीएम से रुपये निकालने पहुंची होगी। जबकि कई लोगों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में सेंध बताया है। उनका कहना है कि जहां पैसे निकालने की सुविधा हो, वहां इस तरह किसी भी जानवर का प्रवेश होना सुरक्षा में लापरवाही को दर्शाता है।