गोमतीनगर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्म व तप कल्याणक
गोमतीनगर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्म व तप कल्याणक
लखनऊ, 15 दिसम्बर । गोमतीनगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में जैन धर्म के 8वें एवं 23वें तीर्थंकर भगवान 1008 श्री चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।
मंदिर मंत्री आलोक जैन ने बताया कि इसी दिन भगवान का जन्म हुआ था तथा दीक्षा ग्रहण कर कठोर तप के माध्यम से उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान का अभिषेक, पूजन एवं विधान संपन्न हुआ, जिसके उपरांत पालना झुलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने संगीत मय भक्ति भाव के साथ नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव को भव्य स्वरूप दिया।
कार्यक्रम में गोमतीनगर महिला मंडल की सदस्य अनीता, दीपाली, जूली, अर्चना, मोना, दीपिका, वैशाली, पिंकी, सुनीता, रश्मि सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। मुख्य शांति धारा प्रदीप जैन एवं जय कुमार जैन परिवार द्वारा की गई।
इस अवसर पर अमित–दीपिका जैन परिवार द्वारा जबलपुर चातुर्मास में मुनि समय सागर महाराज संघ से प्राप्त रजत कलश का दर्शन सभी श्रद्धालुओं को कराया गया।
कार्यक्रम में गोमतीनगर जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक जैन, संदीप जैन, सुकांत, निकान्त, विनय कपूर जैन, रचित जैन, पंडित पीयूष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।