शौर्य गाथा कार्यक्रम में गूंजा जय श्री राम का उद्घोष, युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का आह्वान : हर्ष प्रताप सिंह चौहान

शौर्य गाथा कार्यक्रम में गूंजा जय श्री राम का उद्घोष, युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का आह्वान : हर्ष प्रताप सिंह चौहान

शौर्य गाथा कार्यक्रम में गूंजा जय श्री राम का उद्घोष, युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का आह्वान : हर्ष प्रताप सिंह चौहान

कानपुर, 17 मई  उत्तर प्रदेश में सनातन संस्कृति और हिंदू जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार काे भाजपा किसान मोर्चा कानपुर उत्तर के तत्वावधान में सिविल लाइंस क्षेत्र में भव्य “शौर्य गाथा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। कार्यक्रम आयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि शौर्य गाथा जैसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति, इतिहास और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ परम पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक शान्तनु महाराज ने अपने मुखारविंद से शौर्य गाथा का वर्णन किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और देश के दिव्य महापुरुषों के शौर्य एवं त्याग का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों को धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रांत प्रचारक श्रीराम जी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा तथा बृजमोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

हर्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शौर्य गाथा कार्यक्रम हमारे संपूर्ण दिव्य महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर आधारित होता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज में सनातन मूल्यों का प्रचार-प्रसार लगातार होता रहे।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, युवा एवं बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।