नए एयरपोर्ट और श्रीराम मंदिर क्षेत्र की प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, ‘प्रॉपर्टी परेड’ इवेंट में उत्साहित दिखे ग्राहक

नए एयरपोर्ट और श्रीराम मंदिर क्षेत्र की प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, ‘प्रॉपर्टी परेड’ इवेंट में उत्साहित दिखे ग्राहक

नए एयरपोर्ट और श्रीराम मंदिर क्षेत्र की प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, ‘प्रॉपर्टी परेड’ इवेंट में उत्साहित दिखे ग्राहक

कानपुर, 17 मई । कानपुर में नोएडा वेल्थ क्लिनिक द्वारा आयोजित ‘प्रॉपर्टी परेड’ इवेंट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की रियल एस्टेट परियोजनाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक विजिटर्स ने प्रतिभाग किया, जबकि पचास से अधिक ग्राहकों ने मौके पर ही प्रॉपर्टी बुकिंग कराई। इवेंट में नोएडा, अयोध्या और लखनऊ की आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान वेल्थ क्लिनिक के असिस्टेंट डायरेक्टर हेमंत कुमार ने कहा कि कानपुर में आयोजित यह कंपनी का पहला बड़ा प्रॉपर्टी इवेंट था, जिसे उम्मीद से बेहतर प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के निवेशक अब तेजी से विकसित हो रहे शहरों में संपत्ति खरीदने को लेकर काफी जागरूक हुए हैं। उनका कहना था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के आसपास विकसित हो रही परियोजनाओं और नोएडा में बनने वाले नए एयरपोर्ट क्षेत्र की प्रॉपर्टी की बसे अधिक मांग देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से ग्राहकों को प्रॉपर्टी खरीदने पर दस लाख रुपये से लेकर पचास लाख रुपये तक के विशेष बेनिफिट्स भी दिए गए।

इसी क्रम में वेल्थ क्लिनिक के असिस्टेंट डायरेक्टर कपिल खंडेलवाल ने कहा कि कानपुर समेत प्रदेश के कई शहरों के निवेशक अब सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक इवेंट में पहुंचे जो नोएडा, लखनऊ और अयोध्या में निवेश करना चाहते थे। उनके अनुसार कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सही स्थान पर निवेश के लिए मार्गदर्शन देना है, ताकि आने वाले समय में उन्हें बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में उत्तर प्रदेश तेजी से निवेश का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है।

इवेंट में पहुंचे ग्राहक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से निवेशकों को एक ही स्थान पर कई परियोजनाओं की जानकारी मिल जाती है, जिससे सही निर्णय लेने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या और नोएडा में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए भविष्य में इन क्षेत्रों में निवेश काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान निवेशकों को विभिन्न प्रोजेक्ट्स की लोकेशन, सुविधाओं, भुगतान योजनाओं और भविष्य में संभावित रिटर्न की जानकारी भी विस्तार से दी गई। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव के चलते आने वाले वर्षों में प्रॉपर्टी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं और मजबूत होंगी।