परम्परागत मार्गों से निकलेगी जय शिव सेना की त्रिशूल भगवान की शोभा यात्रा : ओंकारनाथ त्रिपाठी
परम्परागत मार्गों से निकलेगी जय शिव सेना की त्रिशूल भगवान की शोभा यात्रा : ओंकारनाथ त्रिपाठी
प्रयागराज, 13 फरवरी । जय शिवसेना के मुख्यालय मीरापुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि जय शिवसेना द्वारा रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली सभी यात्राएं प्रस्थान करके अपने-अपने गन्तव्य पर पहुंचें।
ओंकार नाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को जय शिवसेना के समूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह यात्रा जय शिवसेना अध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि के मार्गदर्शन में निकलेगी। जिला उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी अपने 10 साथियों के साथ यात्रा का मार्गदर्शन करेंगे। इसी प्रकार मुख्यालय से दो घोड़ों पर भगवान त्रिशूल की शोभा यात्रा निकलेगी। यह यात्रा मुट्ठीगंज से चलकर मुट्ठीगंज थाना-बलुआघाट से होते हुए 12 बजे रानी मंडी से होते हुए नखास कोना चौराहे पर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय से निकलने वाली पूज्यपाद धर्मगुरू त्रिशूल भगवान खन्ना डिग्री कालेज से होकर रानी मंडी होते हुए बाबा कोटलेश्वर भगवान से नखास कोना की यात्राओं के साथ मिल सभी यात्राएं श्री गुरूद्वारा खालसा से होते हुए श्री राजूदयाली धर्मशाला ऊंचा शिवाला पहुंचेगी। मीरापुर पान वाले के बगल से मुख्यालय से त्रिशूल भगवान की यात्रा चलकर रानी मंडी कोतवाली से होकर नखास कोहना पहुंचेगी। सभी शोभायात्रा ऊंचा शिवाला बरफ वाली सड़क से पूजा यात्रा करके वापस श्री गुरूद्वारा पर मत्था टेकने व माल्यार्पण के बाद गाड़ीवान टोला से स्टेशन जानसेनगंज चौराहा पहुंचेगी।
जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्रीय संयोजक त्रिशूल भगवान यात्रा विशाल साहनी, ओम, दिलीप कुमार सिंह एडवोकेट यात्रा का मार्गदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन से जानसेनगंज, घंटाघर, लोकनाथ, सुलाकी चौराहा, रामभवन चौराहा, मुट्ठीगंज चौराहा, कोठापार्चा चौराहा, हिन्दी साहित्य सम्मेलन, जीरो रोड से घंटाघर, श्री कोतवालेश्वर बाबा मंदिर से अतरसुइया होते हुए माता कल्याणी देवी मंदिर पर भगवान त्रिशूल व माता कल्याणी देवी की पूजा अर्चना मंदिर के महंत व पुजारी पं0 सुशील पाठक करेंगे।
इस अवसर पर दिगम्बर त्रिपाठी, मोहनजी टंडन, मोनू गुप्ता, राजीव बंसल, अनूप वर्मा, शिव शक्ति प्रमुख अजय गुप्ता, आनन्द टंडन, बब्बन सिंह एवं रतन राठौर आदि यात्रा मार्गदर्शन में सहयोग करेंगे। चन्द्रसेन शर्मा, राम भजन त्रिपाठी, अजय चौरसिया, अनूप वर्मा, अनूप केसरवानी कार्यकारिणी प्रमुख नियुक्त हुए हैं।