एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित निर्देश दिए
एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित निर्देश दिए

प्रयागराज।पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने आज प्रयागराज पुलिस लाइन में स्थित 112 डायल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।प्रयागराज जनपदो के थाने एवम कार्यालयों की सुरक्षा एवं ब्यवस्था प्रबंधन को चुस्त एवं दुरुस्त करने डीआईजी/एसएसपी सर्व सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आज दोपहर में रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने वहां पर डायल112कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्ति कर्मचारीयो से उनके हाल जाने वहीँ उनके द्वारा किये जा रहे कार्य व रखे अभिलेखों को चेक किया गया। साथ ही साफ सफाई हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये।इसके अलावा डीआईजी एसएसपी ने कर्मियों के कार्यो में किसी भी प्रकार की शितिलता न बरतने की हिदायत दी।उन्होंने वहां सभी सिस्टमो एवं उपकरणों व अन्य की सघन जाँच पड़ताल की जहा भी कमिया रही सुधार हेतु निर्देश दिए इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों को पुरे लगन से कार्य करने को कहा।