श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का हो रहा आंतरिक ऑडिट, कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी : चंपत राय
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का हो रहा आंतरिक ऑडिट, कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी : चंपत राय
अयोध्या, 07 जून । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रविवार काे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस कार्य में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहते हैं और यह ऑडिट कार्य कई दिन तक चलता है।
उन्होंने आगे बताया कि आजकल वही ऑडिट कार्य हो रहा है, लेकिन अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने आगे कहा कि यह जानकारी सभी के लिए दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के दान काेष में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। हालांकि इन आरोपों के समर्थन में तो सपा मुखिया के पास तथ्य हैं और न ही कोई पुष्टि के प्रमाण। इसके बावजूद सपा नेता ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि अब ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने इन आरोपों पर फैले भ्रम को पूरी तरह से दूर कर दिया और साथ ही स्पष्ट भी कर दिया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इतना ही नहीं इस काम में न केवल ट्रस्ट बल्कि भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी भी शामिल होते हैं। इस काम में अब तक किसी प्रकार की उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है।