महिलाएं रहेंगी स्वस्थ तो परिवार भी रहेगा स्वस्थ : संजय गुप्ता
महिलाएं रहेंगी स्वस्थ तो परिवार भी रहेगा स्वस्थ : संजय गुप्ता
प्रयागराज, 31 दिसंबर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को धुएं से हो रही दिक्कत को दूर करने का संकल्प लेकर उज्जवला गैस कनेक्शन गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए अभियान के रूप में चलाया जो वर्ष 2015 से निरंतर पूरे देश में वितरित हो रहा हैl महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा। यह बात बुधवार को महिलाओं को नि:शुल्क गैस चूल्हा एवं सिलेंडर उपलब्ध कराने के बाद प्रयागराज भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए जन धन योजना राशन की व्यवस्था लखपति दीदी जैसी कई लोकप्रिय योजनाएं चलाकर महिलाओं को सशक्त किया हैl मोदी जी ने विशेष कर महिलाओं गरीब दलित पिछड़े एवं राष्ट्र के उन्नयन के लिए लगातार योजनाओं को अभियान के रूप में समाज के बीच लाकर देशवासियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। योजनाओं के माध्यम से उन्होंने अपने भारत का संरक्षक होने का फर्ज अदा किया है, हम लोग भी आज इस अवसर पर मोदी जी को वोट रूपी आशीर्वाद देकर मजबूत करने का संकल्प लें l
भाजपा जिला प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जीरो रोड स्थित प्रयाग गैस सर्विस द्वारा स्थानीय महिलाओं को जिन्हें गैस कनेक्शन की अत्यंत आवश्यकता थी, उन्हें सम्मान के साथ नि:शुल्क गैस चूल्हा एवं सिलेंडर उपलब्ध कराया गयाl
प्रयाग गैस सर्विस की संचालिका कविता यादव त्रिपाठी ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कियाl इस मौके पर डॉ शैलेश पांडे, विवेक मिश्रा, विजय पटेल, रतन देवी निषाद, लक्ष्मी राखी मरजीना मुमताज बेगम ममता निषाद उर्मिला देवी सहित अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे l