आईएएस कृष्णा करुणेश को नोएडा अथॉरिटी का नया सीईओ बनाया गया
आईएएस कृष्णा करुणेश को नोएडा अथॉरिटी का नया सीईओ बनाया गया
लखनऊ, 24 जनवरी । उत्तर प्रदेश में नोएडा अथॉरिटी के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को साैंपा गया है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी करुणेश इस समय अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर कार्यरत हैं।
नोएडा के सेक्टर 150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की हादसे में हुई मौत के बाद पूरे शहर में सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे थे। शासन ने मामले में नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम को हटाते हुए जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। अब शासन ने शनिवार को नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के खाली चल रहे पद पर आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि मूलरुप से बिहार के निवासी आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश गोरखपुर के जिलाधिकारी के अलावा गाजियाबाद के सीडीओ और हापुड़ व बलरामपुर जिले में भी जिलाधिकारी रह चुके हैं।