बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध हिंदू राष्ट्र सेना का प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध हिंदू राष्ट्र सेना का प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध हिंदू राष्ट्र सेना का प्रदर्शन

बिजनौर, 26 दिसंबर । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज हिंदू राष्ट्र सेना ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर को सौंपा है। रॉबिन चौधरी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में हिंदुओं की हत्या, महिलाओं के साथ बलात्कार, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को कट्टरपंथियों द्वारा लगातार किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत द्वारा बांग्लादेश के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। हमारे हिन्दू भाई वहां पीड़ित हैं। इस मौके पर संगठन के रमन सहाय, हंसराज, प्रमिला (युवा जिलाध्यक्ष) बीना, स्वाति आदि मौजूद रहे ।