हारिस ने नेशनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

हारिस ने नेशनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

हारिस ने नेशनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

प्रयागराज, 22 नवंबर । संत जोसफ कॉलेज के कक्षा 7 के छात्र हारिस खान ने देहरादून में 17 से 22 नवंबर के दौरान आयोजित एआईटीए (नेशनल सीरीज) अंडर-12 लॉन टेनिस टूर्नामेंट में अपने कैरियर का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-12 एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल में हारिस ने प्रतियोगिता के आठवें वरीय (सीडेड) पुणे, महाराष्ट्र के एथान लहोटी को 6-2, 6-2 से सीधे दो सेटों में शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ हारिस को एआईटीए के 75 रैंकिंग अंक प्राप्त हुए, जो उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने में महत्वपूर्ण सहायक होंगे। इस सप्ताह जारी नवीनतम रैंकिंग में हारिस राष्ट्रीय स्तर पर 17वें स्थान पर हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में वे प्रथम स्थान पर काबिज हैं।

इस जीत के साथ ही हारिस ने अपने टेनिस करियर का आठवां एआईटीए चैम्पियनशिप ख़िताब जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच असद इकबाल और सैफ इकबाल ने उन्हें बधाई देते हुए आने वाले टूर्नामेंट्स में भी इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की कामना की है।