वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण का परीक्षण शिविर पांच से

वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण का परीक्षण शिविर पांच से

मीरजापुर, 03 फ़रवरी । 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 5 फरवरी से 19 फरवरी तक जनपद के सभी विकास खंडों में परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविरों में छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, सिलिकॉन फोम तकिया, नी-ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सर्वाइकल कॉलर सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण उपरांत चयनित लाभार्थियों को जनपद स्तर पर आयोजित वृहद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

बीपीएल राशन कार्ड अथवा वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र (प्रतिमाह आय 15 हजार रुपये से कम), तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, वोटर कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य है।