डा. देवाशीष शुक्ला बने अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक
डा. देवाशीष शुक्ला बने अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक
लखनऊ, 03 फरवरी मनोरोग विशेषज्ञ व बलरामपुर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. देवाशीष शुक्ला को अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
शासन की ओर मंगलवार को उनकी तैनाती का आदेश जारी हुआ। विशेष सचिव धीरेन्द्र सिंह सचान की ओर से जारी पत्र के अनुसार उनकी नियक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर तीन वर्ष के लिए की गयी है। डा.देवाशीष शुक्ल को निर्देशित किया गया है वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर प्रमाणक शासन को उपलब्ध करायें।