प्रयागराज में किशोरियों को लगे मुफ्त एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव को तेज हुआ अभियान

प्रयागराज में किशोरियों को लगे मुफ्त एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव को तेज हुआ अभियान

प्रयागराज में किशोरियों को लगे मुफ्त एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव को तेज हुआ अभियान

प्रयागराज, 02 मई । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अप्रैल, मई और जून 2026 तक चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत प्रयागराज में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है। यह जानकारी शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि जनपद के जिला महिला चिकित्सालय में 16 मार्च से प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता सागर के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव और एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. आलोक कुमार भी मौजूद रहे।

अब तक जनपद प्रयागराज में 95 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला महिला चिकित्सालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों में भी लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने परिवार की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।