संगम में 19 मार्च को मत्स्य विभाग डालेगा 92 हजार अंगुलिकाएं
संगम में 19 मार्च को मत्स्य विभाग डालेगा 92 हजार अंगुलिकाएं

प्रयागराज,08 मार्च (हि.स.)। प्रदेश की योगी सरकार मत्स्य पालकों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। नदियों की निर्मलता बनी रहे इसके लिए 19 मार्च को मत्स्य विभाग संगम नोज पर 92 हजार मत्स्य बीज (अंगुलिकाएं)को डालेगा। यह जानकारी शनिवार को कार्यकारी उपनिदेशक मत्स्य प्रयागराज प्रदीप कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024—25 के तहत रिवर रैचिंग का कार्यक्रम के तहत एक लाख मत्स्य बीज फिंगर लिंग मत्स्य बीज जो कि 2.70 रूपए प्रति की दर से 30 हजार मिला, लेकिन महानिदेशक मत्स्य के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश मत्स्य बीज विकास निगम लिमिटेड हेचरियों से खरीद के आदेश प्राप्त हुए। जिसमें मत्स्य बीज की कीमत 1.40 प्रति की दर से खरीदी गई थी। इसके पश्चात 21 नवम्बर को एक लाख मत्स्य बीज संगम के अरैल घाट में डाला गया। इस मौके पर करछना के विधायक डॉ.पीयूष रंजन निषाद और उप निदेशक मत्स्य प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज पहुंचे थे।
नदियों के जल की निर्मलता बनी रहे इसके लिए मत्स्य बीज को डाला जाता है। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में 19 मार्च को 92 हजार मत्स्य बीज डालने की तैयारी कर ली गई है। अभी यह निर्धारित नहीं हो पाया है कि मुख्य अतिथि कौन रहेगा। हालांकि यह कार्य समय से समाप्त करना है।