युवक की आत्महत्या मामले में बाप बेटी गिरफ्तार

युवक की आत्महत्या मामले में बाप बेटी गिरफ्तार

युवक की आत्महत्या मामले में बाप बेटी गिरफ्तार

प्रयागराज, 06 नवंबर । प्रयागराज जिले में स्थित कौंधियारा थाने की पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में गुरुवार को पिता पुत्री को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र बांकेलाल यादव और उसकी बेटी मोहनी यादव हैं। इसके साथ ही एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

उल्लेखनीय है कि कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव निवासी दशरथ लाल यादव ने 5 नवंबर को थाने में सूचना दी थी कि वादी व उसके बेटे शेषमणि को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये की मांग करना और न देने पर जान से मारने व जेल भिजवा देने की धमकी देते थे। आए दिन धमकी से परेशान होकर बेटा शेषमणि यादव ने टोंस नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम ने पीड़ित की तहरीर पर धारा 108, 308(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया और विधिक कार्रवाई करते हुए आज आरोपित पिता पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।