कुएं में गिरने से किसान की मौत, परिवार में छाया मातम

कुएं में गिरने से किसान की मौत, परिवार में छाया मातम

कुएं में गिरने से किसान की मौत, परिवार में छाया मातम

हमीरपुर 05 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सरीला तहसील के इटैलिया बाजा गांव में शुक्रवार को एक 55 वर्षीय किसान की खेत पर बने कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना संदिग्ध परिस्थिति में हुई। हालांकि परिजनों ने आशंका जताई है कि उनका पैर फिसलने से वे कुएं में गिर गए होंगे। मृत किसान की पहचान रविंद्र पुत्र नारायण दास के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र खेत में सिंचाई का कार्य कर रहे थे । इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे कुएं में गिर गए। उनके पास करीब 27 बीघा जमीन थी और वे खेती के साथ पशुपालन कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविंद्र अपने पीछे पत्नी नीलम, दो पुत्र मनीष और अंशुल, तथा पुत्री दीपशिखा समेत अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पाण्डेय ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।