हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से विद्युत कर्मी की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से विद्युत कर्मी की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से विद्युत कर्मी की मौत

हमीरपुर 05 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक प्राइवेट विद्युत कर्मी की मौत हो गई। यह हादसा उमन्निया चिरवा गांव के पास उस समय हुआ, जब कर्मी विद्युत लाइन काे ठीक कर रहा था।

राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिहया गांव निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (25) निजी तौर पर विद्युत कार्य करता था। शुक्रवार काे वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चिरवा गांव के पास खराब विद्युत लाइन को ठीक करने गया था। काम के दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को तुरंत राठ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जितेंद्र के परिवार में पत्नी रामसखी, मां सावित्री, तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक और दो वर्षीय पुत्री कीर्ति हैं। पिता ने बताया कि गांव का ही रामपाल उसे काम के लिए लेकर गया था।

पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मझगवां थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-