मोदी-योगी के अथक प्रयास से सनातन को पूरे विश्व में मिली नई पहचान : जगतारमुनि

मोदी-योगी के अथक प्रयास से सनातन को पूरे विश्व में मिली नई पहचान : जगतारमुनि

मोदी-योगी के अथक प्रयास से सनातन को पूरे विश्व में मिली नई पहचान : जगतारमुनि

प्रयागराज/महाकुम्भ नगर, 26 फरवरी (हि.स.)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूज्यपाद धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की 38वीं दर्शन शोभा यात्रा के अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में भजन संगीत कार्यक्रम हुआ। अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत जगतारमुनि ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि यह शासन सत्ता में परिवर्तन का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के अथक प्रयास से सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म संस्कृति और मान्यताओं को पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ व निर्मल गंगा को प्रदूषित कहने वाले स्वयं सनातन धर्म और पवित्र गंगा माता के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि जय शिवसेना भारत संगठन के लोग भक्ति व शक्ति के साथ एकजुट होकर धर्मगुरु त्रिशूल भगवान के आशीर्वाद से सनातन हिन्दू धर्म को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

जय शिवसेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी ने सेना के उद्घोष की व्याख्या करते हुए कहा कि राष्ट्रीय धर्म का सम्मान, तभी सुरक्षित है हिंदुस्तान। आज सनातन धर्म भारत देश व हिन्दू जनता अनाथ वह उपेक्षिक नहीं रह गई। आवश्यकता है कि हम सब एकजुट होकर एक साथ सनातन धर्म की मजबूती बनाए रखें। ओंकारनाथ त्रिपाठी ने राजेश केसरवानी को जय शिवसेना का राष्ट्रीय महामंत्री और संतोष अग्रहरि को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

प्रारम्भ में जय शिवसेना मुख्यालय मीरापुर से रथ पर सवार होकर पंच प्यारे और पूज्यपाद वेद रक्षित धर्म गुरु त्रिशूल भगवान की प्रतिमा एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज, डॉक्टर पांडे चौराहा तिलक रोड, मुट्ठीगंज थाना होते हुए श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण आश्रम पहुंची। जहां धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा आरती किया गया।

कार्यक्रम में मोहनजी टंडन, अनूप वर्मा, राजीव बंटी, अजय चौरसिया, अवनीश शुक्ला, संजय नागिया, शिवकुमार त्रिपाठी, रमेश केसरवानी, अभिलाष क्रांति, सुनील दुबे, अखिल निगम, सत्यप्रिय सोनकर एवं वरुणा सोनकर ने पूज्यपाद त्रिशूल भगवान की आरती किया। केंद्रीय यात्रा संयोजक विशाल साहनी, सहसंयोजक लक्ष्य सावंत, ओमप्रकाश अग्रहरी, दिलीप सिंह, सुशील यादव बच्चा, प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रहरि एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेश केसरवानी ने उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया।